Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए अपने शहर में आज की नई कीमतें

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Apr 09, 2022 पर 7:08 AM
पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस हफ्ते में यह लगातार तीसरी बार है, जब तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी तेल के दाम स्थिर हैं। इसके पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में 85 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अगर पेट्रोल की बात करें तो पिछले 18 दिनों में पेट्रोल 10 रुपये महंगा हो गया है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.67 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं।

Business Idea: गर्मी में खीरे का बिजनेस कर देगा मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।