Petrol Diesel Price: दिल्ली, मुंबई, पटना, नोएडा, गुड़गांव जैसे शहरों में आज ये रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। फ्यूल रिटेलर्स की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 8:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पेट्रोल और डीजल के रेट में आज बदलाव नहीं आया है।

Petrol Diesel Price: आज हफ्ते दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। फ्यूल रिटेलर्स की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तीन महीने पहले कम किये थे रेट

ईंधन की कीमतें तीन महीने से अधिक समय से एक ही जगह पर बनी हुई हैं।  मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था। हालांकि, उसके बाद कुछ राज्यों ने लोकल टैक्स घटाए थे।


 

दिल्ली, मुंबई और अन्य जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली

पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल: 102.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.24 रुपये प्रति लीटर

भोपाल

पेट्रोल: 108.65 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 93.90 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद

पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु

पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ

पेट्रोल: 96.57 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.76 रुपये प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

पेट्रोल: 107.71 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 96.52 रुपये प्रति लीटर।

 

ऐसे चेक करें आज के दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

DreamFolks Services की लिस्टिंग आज, जानिए निवेशकों को कितना हो सकता है मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।