Petrol Diesel Price 1st May 2025: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। 1 मई 2025 गुरुवार को भी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। इनकी कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर की कीमत जरूर चेक करें। यहां देश के चार बड़े महानगरों समेत कुछ अहम शहरों में पेट्रोल और डीजल की प्रति लीटर कीमत दी जा रही है। साथ ही यह बताया जा रहा है कि कीमतों में अंतर क्यों होता है, अपने शहर की कीमत कैसे जान सकते हैं और यह तय कैसे होता है।
कीमतों में अंतर क्यों होता है?
पेट्रोल और डीजल के दाम कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं। जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये का एक्सचेंज रेट, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन लागत और स्थानीय वैट के कारण राज्यों और शहरों में दाम अलग-अलग हो सकते हैं।
अपने शहर की कीमत कैसे जानें?
आप SMS या ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करके अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं।
IOC ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।
BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।\
HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।
इसके अलावा तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी कीमतों की जानकारी ले सकते हैं।
अपने शहर की कीमत कैसे तय होती है?
तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, करेंसी एक्सचेंज रेट (डॉलर-रुपया), और केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स के आधार पर तय होती हैं। इसलिए हर शहर में कीमतें अलग हो सकती हैं। अपने शहर का रेट जानने से आप बेहतर योजना बना सकते हैं।
1 May 2025 को ये रहा पेट्रोल-डीजल का रेट