Credit Cards

Petrol Diesel Price: 17 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price 17 December 2024: आज 17 दिसंबर 2024 को भारत में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें सुबह 6 बजे जारी कर दी गई हैं। अगर आप आज अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमत जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 6:03 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Price 17 December 2024: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं।

Petrol Diesel Price 17 December 2024: आज 17 दिसंबर 2024 को भारत में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें सुबह 6 बजे जारी कर दी गई हैं। अगर आप आज अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमत जरूर चेक कर लें। लोकल टैक्स जैसे वैट, ट्रांसपोर्ट कॉस्ट और अन्य कारणों के कारण राज्यों और शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती है।

पेट्रोल और डीजल की दरें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा, राज्यों के वैट और ट्रांसपोर्टेशन लागत भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि देशभर में ईंधन की दरें एक समान नहीं होतीं।

अपने शहर की ताजा कीमत जानने के लिए ग्राहक SMS या तेल कंपनियों की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। IOC ग्राहक RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। BPCL और HPCL ग्राहकों के लिए क्रमशः 9223112222 और 9222201122 पर मैसेज भेजा जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी आसानी से जानकारी उपलब्ध है।


17 दिसंबर 2024 को ये रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

Banking 5 Days Working: देश में कब से होगा बैंकों में 5 दिन वर्किंग? रोजाना 40 मिनट एक्ट्रा खुलेंगे बैंक, ये है अपडेट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।