Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल शतक के करीब, डीजल भी हो गया महंगा, जानिए अपने शहर में नई कीमतें

Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल की कीमत में 55 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Mar 27, 2022 पर 9:02 AM
आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दाम में आग

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में रविवार को फिर से आग लग लग गई। लगातार तीसरे दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 50 पैसे और डीजल के दाम में 55 पैसे का इजाफा किया है। 22 मार्च से अब तक पेट्रोल 3.70 रुपये और डीजल 3.75 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली के पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल की कीमत 90.11 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल के दाम 90.42 रुपये हो गए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) एक बार फिर से चढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर भारी असर पड़ा है। शुक्रवार को कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में तेजी दिखी। अमेरिकी बाजार में बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.62 डॉलर चढ़ कर 120.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसी तरह WTI क्रूड भी 1.56 डॉलर बढ़ कर 113.90 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव


देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.42 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 113.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 98.13 रुपये प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल 108.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में पेट्रोल 104.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल95.00 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.66 रुपये प्रति लीटर है।

भोपाल में पेट्रोल 111.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.71 रुपये प्रति लीटर हैं।

Disney+ Hotstar, Zee5, Netflix, SonyLIV, Amazon Prime Video, Apple TV+ पर इस महीने देखने को क्या कुछ मिलेगा खास

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।