Petrol Price Today: महाराष्ट्र में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, राजस्थान में बढ़ीं तेल की कीमतें

Petrol Price Today : 14 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर दिखा है। देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें काफी समय से स्थिर हैं। वहीं बिहार और गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है-

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 8:03 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Price Today: देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WTI क्रूड 0.25 डॉलर गिरकर 82.94 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 86.51 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज महाराष्ट्र और राजस्थान में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे और डीजल में 39 पैसे और मध्य प्रदेश में पेट्रोल 25 और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल 26 पैसे महंगा हो गया है। गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 27 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। राजस्थान में पेट्रोल 12 पैसे और डीजल 11 पैसे महंगा हो गया है।


देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

– गुजरात में पेट्रोल 96.64 रुपए और डीजल 92.30 रुपए प्रति लीटर

– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर

– लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

– पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।