Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WTI क्रूड 0.25 डॉलर गिरकर 82.94 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 86.51 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज महाराष्ट्र और राजस्थान में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।
