Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। Crude Oil का आज भाव 94 डॉलर के पार पहुंच गया। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 18 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज नोएडा और गुरुग्राम में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।
