Petrol Price Today:  पटना में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में ये रहेंगी तेल की कीमतें

Petrol Price Today : 19 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। मानसून की वजह से देशभर में तेल की खपत कम हुई है। गुजरात और भोपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है-

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए रेट अपटेड कर दिए गए हैं

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला।इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। हालांकि भारत में ईंधन की खपत में गिरावट दर्ज की गई है। भारत में पेट्रोल और डीजल की खपत अगस्त के पहले पखवाड़े में घटी है। इसके पीछे का कारण मानसून है। मानसून की वजह से आवाजाही प्रभावित होने से ईंधन की मांग में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर होकर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल के दाम घटकर 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम बढ़कर 94.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। गुजरात में पेट्रोल महंगा होकर 96.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में इजाफा होकर 92.39 रुपए प्रति लीटर हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

Crop Life Science IPO: पहले दिन 84% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें ग्रे मार्केट में क्या चल रहा भाव

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।