Petrol Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम, यूपी-बिहार में इतनी बदलीं तेल की कीमतें

Petrol Price Today : 2 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली है। देश में आज अपडेट की गई कीमतों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर-

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 7:39 AM
Story continues below Advertisement
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

Petrol Price Updated: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला।  इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज यूपी से बिहार तक तेल के दाम हल्का बदलाव देखने को मिला है.

देशभर में बदलती पेट्रोल डीजल की कीमतें

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 97.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 106.31-डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा। इसके अलावा हरियाणा में पेट्रोल 96.2 और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में भी पेट्रोल 96.57 रुपए प्रति लीटर-डीजल 89.76 प्रति लीटर मिल रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिहार में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर


इन शहरों में भी नए भाव जारी

  • गाजियाबाद में 96.44 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर 
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर 
  • पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर 
  • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुजरात में पेट्रोल 96.73 और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर

वनस्पति घी बनाने वाली कंपनी ने बनाया करोड़पति, सिर्फ 5 साल में दिया 20,000% रिटर्न

ताजा दाम पता करने के लिए करें ये काम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।