Petrol Price Today: 27 मई को देश के महानगरों में ये रहे तेल के दाम, कीमतों में नहीं दिखा कोई बड़ा बदलाव

Petrol Price Today: देश के चार महानगरों में तेल की कीमतों में 27 मई को भी किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला। दिल्ली में अभी भी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के मुकाबले सस्ता तेल मिल रहा है। वहीं शिमला और श्रीनगर जैसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स की बात करें तो यहां भी तेल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि शिमला में तेल की कीमतें श्रीनगर के मुकाबले काफी कम हैं।

अपडेटेड May 27, 2023 पर 7:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शिमला में पेट्रोल 97.60 रुपए प्रति लीटर और श्रीनगर में 101.98 रुपए प्रति लीटर है।

Petrol Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें खत्म हो रहे मई महीने में जस की तस बनी हुई हैं। तेल की कीमतें एक साल पहले मई 2022 में भारी मात्रा में बदली गई थीं। नेशनल ऑयल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 27 मई 2023 की ताजा लिस्ट जारी कर दी है। एक बार फिर देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें 26 मई को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 75.84 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड ऑयल की कीमत 71.62 रुपए प्रति कर दी गई थी। कच्चे तेल की कीमतों में दिखे हलके बदलाव के बाद भी भारत में तेल कीमतें स्थिर हैं।

IOCL के मुताबिक 27 मई को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 27 मई 2022 कुछ इस तरह रहे पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम-

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर


27 मई को देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी भी स्थिर हैं। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में पेट्रोल 96.64 रुपए प्रति लीटर रुपए और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में गांधीनगर की तुलना में पेट्रोल और डीजल महंगा है। पेट्रोल की कीमत राजस्थान की राजधानी में जयपुर में  108.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर है।

मोटे अनाज का लौटा दौर, लेकिन दशकों पहले यही था हमारे पूर्वजों का भोजन

अगर आप शिमला या श्रीनगर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। साथ ही कोई गाड़ी किराए पर लेकर ट्रैवल करना चाहते हैं तो इन दोनों फेमस टूरिस्ट जगहों पर भी तेल की कीमतें एक बार जान लीजिए। शिमला में पेट्रोल 97.60 रुपए प्रति लीटर और श्रीनगर में 101.98 रुपए प्रति लीटर है। वहीं शिमला में डीजल 86.13 रुपए प्रति लीटर और श्रीनगर में 86.97 रुपए प्रति लीटर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।