Get App

Petrol Price Today: राजस्थान में बदली तेल की कीमतें, जानिए देशभर में पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम

Petrol Price Today: 4 अक्टूबर न को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2023 पर 8:51 AM
Petrol Price Today: राजस्थान में बदली तेल की कीमतें, जानिए देशभर में पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम
राजस्थान में पेट्रोल 57 पैसे की गिरावट के बाद 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75 पैसे के उछाल के बाद 94.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। रोजाना सुबह 6 बजे कंपनियों द्वारा तेल की कीमतें अपडेट की जाती है। WTI क्रूड 0.17 फीसदी बढ़कर 89.38 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड भी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है ।देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा ताजा दाम जारी किए। आज झारखंड और बिहार में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 27 पैसे की गिरावट के बाद 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे के उछाल के साथ 93.90 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। झारखंड में पेट्रोल 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.65 प्रति लीटर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार में पेट्रोल 30 पैसे के उछाल के बाद 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे की गिरावट के बाद 94.04 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गुजरात में पेट्रोल 96.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। राजस्थान में पेट्रोल 57 पैसे की गिरावट के बाद 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75 पैसे के उछाल के बाद 94.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें