Get App

Petrol Price Today: मध्य प्रदेश और गुजरात में तेल की बदलीं कीमतें, जानिए पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड दाम

Petrol Price Today : 5 सितंबर को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ये बदलाव काफी छोटे स्तर पर है। नोएडा और इंदौर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज इतना बदलाव देखने को मिला है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 7:41 AM
Petrol Price Today: मध्य प्रदेश और गुजरात में तेल की बदलीं कीमतें, जानिए पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड दाम
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है।

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला।  इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है।BPCL, Indian Oil और HPCL की ओर से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज लखनऊ और गाजियाबाद में तेल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में बदलते पेट्रोल-डीजल के दाम

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 29 पैसे की गिरावट के बाद 93.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। झारखंड में पेट्रोल 29 पैसे की बढ़त के बाद 100.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे की गिरावट के बाद 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुजरात में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 39 पैसे की बढ़त के बाद 97.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 35 पैसे की गिरावट के बाद 108.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 20 पैसे की बढ़त के बाद 93.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  •  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें