Credit Cards

Petrol Diesel Price: शुक्रवार 6 दिसंबर को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: आज शुक्रवार 6 दिसंबर 2024 को भारत में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी है। अगर आपको भी अपनी गाड़ी या बाइक में पेट्रोल या डीजल भरवाना है तो पहले आज की कीमत जरूर चेक कर लें

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 6:15 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Rate: चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का रेट।

Petrol Diesel Price: आज शुक्रवार 6 दिसंबर 2024 को भारत में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी है। अगर आपको भी अपनी गाड़ी या बाइक में पेट्रोल या डीजल भरवाना है तो पहले आज की कीमत जरूर चेक कर लें। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। यह दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स के आधार पर तय की जाती है।

हर राज्य में कीमतें अलग क्यों?

हर राज्य में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन की लागत अलग-अलग होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग-अलग होते हैं। इसलिए, अपने शहर के ताजा रेट जानना जरूरी है।


कैसे करें अपने शहर का रेट चेक?

आप आसानी से SMS और ऑनलाइन सर्विस के जरिए अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं:

IOC ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।

ऑयल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ताजा दाम देखे जा सकते हैं।

कीमतों पर असर डालने वाले कारण

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दर, विदेशी मुद्रा का एक्सचेंज रेट और सरकारी टैक्स नीतियों पर निर्भर करती हैं। इसलिए, दाम रोजाना बदल सकते हैं।

6 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

HDFC Bank के करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट! बुजुर्ग महिला ने लगाया बैंक मैनेजर पर 3 करोड़ रुपये की FD चुराने का आरोप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।