Get App

Petrol Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, देशभर में तेल की कीमतों में दिखा बदलाव

Petrol Price Today : 7 अगस्त को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला।  देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें काफी समय से स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में जहां तेल सस्ता हुआ है, वहीं हरियाणा में कीमतों में उछाल देखने को मिला है। देश में आज अपडेट की गई कीमतों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर-

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 7:31 AM
Petrol Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, देशभर में तेल की कीमतों में दिखा बदलाव
लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है

Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 2022 में तेल की कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला था। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट करती हैं। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज यूपी से बिहार तक तेल के दाम हल्का बदलाव देखने को मिला है।

देशभर में अपडेट की गई तेल की कीमतें

बिहार में पेट्रोल 76 पैसे और डीजल 71 पैसे और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 19 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 51 पैसे और डीजल 47 पैसे महंगा हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में पेट्रोल 20 और डीजल 16 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा, हिमाचल व महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी समय से स्थिर हैं

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें