Petrol Diesel Price: आज शनिवार 7 दिसंबर 2024 को भारत में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। यदि आप अपनी गाड़ी या बाइक में ऑयल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत को जरूर चेक कर लें। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती हैं। ये दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट और केंद्र और राज्य सरकारों के लगाए टैक्स पर निर्भर करती है।
हर राज्य में कीमतें अलग क्यों होती हैं?
हर राज्य में टैक्स दरें और ट्रांसपोर्टेशन लागत अलग-अलग होती हैं, जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम भी हर राज्य में अलग-अलग होते हैं। यही कारण है कि अपने शहर की कीमत जानना जरूरी हो जाता है।
अपने शहर का रेट कैसे चेक करें?
आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम SMS या ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
IOC ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।
BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।
HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।
इसके अलावा, ऑयल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दाम देखे जा सकते हैं।
कीमतों पर असर डालने वाले कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें।
डॉलर-रुपये का एक्सचेंज रेट।
केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना बदलती हैं। इसलिए, लंबे सफर पर जाने से पहले अपने शहर के दाम जरूर चेक करें। इससे आप अपने खर्च को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।
7 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट