Petrol Diesel Price: आज मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। इन कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दर, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट, और केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स के आधार पर तय किया जाता है।
हर राज्य में अलग होती हैं कीमतें
हर राज्य में ट्रांसपोर्टेशन खर्च और टैक्स की दरें अलग होने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग होती हैं। ऐसे में अपने शहर के हिसाब से ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
कैसे चेक करें अपने शहर के दाम?
ग्राहक SMS सेवा या ऑयल कंपनियों की वेबसाइट के जरिए आसानी से अपने शहर का रेट जान सकते हैं।
IOC ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।
BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।
HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।
ऑनलाइन चेक कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
इसके अलावा ग्राहक ऑयल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, फॉरेन करेंसी रेट और टैक्स नीतियों पर निर्भर करते हैं। अपने शहर के दाम जानकर आप अपने बजट को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं और लंबी जर्नी को प्लान कर सकते हैं।
2 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट