Credit Cards

Petrol Diesel Price: 4 दिसंबर को ये रहा पेट्रोल-डीजल का दाम, चेक करें रेट

Petrol Diesel Price: आज बुधवार 4 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं

अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 6:12 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Price: क्या आपको भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाना है।

Petrol Diesel Price: आज बुधवार 4 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। इन कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दर, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स के आधार पर तय की जाती है। चेक करें आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल और डीजल का रेट।

हर राज्य में अलग होती हैं कीमतें

हर राज्य में टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च अलग-अलग होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। इसलिए, अपने शहर के ताजा दाम जानना जरूरी हो जाता है। पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी मुद्रा दर और सरकार की टैक्स नीतियों पर निर्भर करते हैं।


कैसे चेक करें अपने शहर के रेट?

ग्राहक SMS और ऑनलाइन सेवा के जरिए आसानी से अपने शहर का रेट चेक कर सकते हैं।

IOC ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।

इसके अलावा ग्राहक ऑयल कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर भी अपने शहर के ताजा दाम देख सकते हैं।

4 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

Axis Bank ने रिवाइज किया FD पर ब्याज! चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।