Petrol Diesel Price: जानें आज क्या रहा दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पटना जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल का दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है

अपडेटेड Jul 29, 2022 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। कंपनियों ने आज भी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। दाम 2 महीने से स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। आइए जानते हैं क्या रहे शहरों में दाम..

मुंबई में पिछले दिनों कम हुए रेट

महाराष्ट्र सरकार ने वैट पिछले दिनों कम किया था। मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 111.35 से घटकर 106.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 97.28 से 94.28 रुपये हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा किसी अन्य राज्य में रेट कम नहीं हुए।


ये हैं पेट्रोल डीजल के रेट

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35 94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72

 

मई में मोदी सरकार ने घटाए थे रेट

मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। अभी हाल में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटाया था। ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार एक बार फिर उन्हें राहत देगी।

रोज सुबह तय होते हैं दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

International Bullion Exchange: पीएम मोदी आज करेंगे देश के पहले इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज का उद्घाटन, जानिए क्या है ये एक्सचेंज

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।