Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने के पहले जानिए कहां मिल रहा है सबसे सस्ता तेल

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Apr 17, 2022 पर 8:42 AM
देश भर में आज से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (फाइल तस्वीर)

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अप्रैल महीने में यह लगातार 11वीं बार है, जब तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी तेल के दाम स्थिर हैं। ऐसे में आम आदमी को पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार से परेशान लोगों को थोड़ा राहत मिली है। हालांकि पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हैं। अगर पेट्रोल की बात करें तो 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इससे पहले 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ाए गए थे। स्थानीय टैक्स और राज्य सरकारों के वैट की वजह से सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव


देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.67 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं।

HDFC Bank FY22 के लिए डिविडेंड का 23 अप्रैल को करेगा ऐलान, यहां जानिए पूरी डिटेल

बालाघाट में सबसे महंगा तेल

मध्य प्रदेश के इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 101.29 रुपये प्रति लीटर है। वहीं बालाघाट में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। बालाघाट में पेट्रोल 120.48 रुपये जबकि डीजल 103.32 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.07 रुपये जबकि डीजल 101.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।