Get App

Petrol Diesel Price: कई शहरों में 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है पेट्रोल, फटाफट चेक करें अपने शहर में आज की लेटेस्ट कीमतें

Petrol Diesel Price: दिल्ली में आज पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2022 पर 9:39 AM
Petrol Diesel Price: कई शहरों में 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है पेट्रोल, फटाफट चेक करें अपने शहर में आज की लेटेस्ट कीमतें
देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में आज 27 फरवरी 2022 को कोई बदलाव नहीं किया है। लंबे अरसे से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। इंटरनेशन मार्केट में कच्चे तेल के दाम में आग लगी हुई है। इसके दाम 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।

बता दें कि सरकार ने पिछले साल दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती की है। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम अपने पीक से कम हुए हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें