Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंटनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में नरमी का माहौल है

अपडेटेड Aug 21, 2022 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पेट्रोल डीजल के दाम आज रविवार को भी स्‍थिर हैं।

Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज यानी रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। 2 महीना से ज्यादा समय हो गया तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी मेट्रो शहरो में पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में नरमी बनी हुई है।

आखिरी बार केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था। राज्य स्तर पर तेल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव


देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.89 रुपये प्रति लीटर हैं।

Business Idea: यह बिजनेस आपको जल्द ही बना देगा करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।