Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम में बड़ा उछाल, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच भारतीय उपभोक्ताओं की नजर पेट्रोल-डीजल के दामों पर है। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है
Petrol Diesel Price Today: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है। ये कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं क्या इस उछाल का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर भी पड़ा है। आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है प्रेट्रोल और डीजल
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। ब्रेंट क्रूड का भाव 3.30 फीसदी की बढ़त के साथ 116.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 29 अप्रैल के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, अमेरिकी कच्चे तेल WTI की कीमत भी 3.99 फीसदी बढ़कर 103.44 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें 116 डॉलर के पार पहुंचने से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है। लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की बात है कि देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव
दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर।
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.56 प्रति लीटर।
फरीदाबाद: पेट्रोल ₹103.28 प्रति लीटर और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर।
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.97 प्रति लीटर और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर।
भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर, डीजल ₹99.64 प्रति लीटर।
पटना: पेट्रोल ₹113.37 प्रति लीटर और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर।
जयपुर: पेट्रोल ₹112.69 प्रति लीटर और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर।
रांची: पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर।
मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर।
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर।
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर।
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर।
लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर।
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर।
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर।
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर।
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर।
पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?
मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।