Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है, लेकिन देश में खुदरा कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है प्रेट्रोल और डीजल
