Get App

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज कितना हुआ बदलाव

05 मई 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सरकार और ऑयल कंपनियों के फैसले से आम लोगों को राहत मिली है और फिलहाल ईंधन महंगा नहीं हुआ है फिलहाल दरें स्थिर बनी रहीं हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 05, 2026 पर 7:42 AM
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज कितना हुआ बदलाव
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने के लिए रिफाइनिंग की जाती है।

Petrol Diesel Price Today: 05 मई 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं, लेकिन इसका असर फिलहाल देश के घरेलू ईंधन रेट पर नहीं पड़ा है। सरकार और ऑयल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने का फैसला किया है, ताकि लोगों पर महंगाई का ज्यादा बोझ न पड़े। तेल कंपनियां हर दिन बाजार के हिसाब से दाम तय करती हैं, लेकिन इस समय उन्होंने बढ़ोतरी से बचने की कोशिश की है।

ये स्थिरता आम जनता, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और व्यापारियों के लिए राहत भरी है, क्योंकि ईंधन की कीमतें सीधे हर चीज की लागत को प्रभावित करती हैं। फिलहाल हालात ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है, हालांकि वैश्विक बाजार पर नजर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण ग्लोबल ऑयल मार्केट में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। ईरान, इजराइल और अमेरिका से जुड़े हालातों ने तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर होर्मुज से सप्लाई में रुकावट होने की आशंका बनी हुई है, जो दुनिया के करीब 20% तेल का रास्ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें