पिछले 24 घंटे में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 69.01 डॉलर और WTI क्रूड 66.76 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया है। हालांकि, इस बदलाव का असर भारत के हर शहर पर एक जैसा नहीं पड़ा है। मंगलवार सुबह देश में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए, जिसमें कुछ शहरों में मामूली राहत मिली, तो कुछ जगहों पर दाम और बढ़ गए। नोएडा जैसे शहरों में तेल सस्ता हुआ, जबकि पटना में पेट्रोल और डीजल दोनों महंगे हो गए। वहीं दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।