Get App

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानिए दिल्ली से मुंबई तक सभी शहरों के रेट

Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत में तेल के दाम करीब 2 महीने से स्थिर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2022 पर 8:51 AM
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानिए दिल्ली से मुंबई तक सभी शहरों के रेट
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत मिली हुई है।

Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज यानी रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। करीब 2 महीने से तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले हफ्ते से कच्चे तेल के भाव में गिरावट का रूख देखने को मिल रहा है। क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता नजर आ रहा है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें