क्रूड ऑयल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। यह पिछले सात साल में क्रूड की सबसे ऊंची कीमत है। डिमांड के मुकाबले कम ग्लोबल सप्लाई, रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में खराब मौसम के चलते क्रूड की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत डिमांड को देखते हुए जल्द क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। सिर्फ इस साल इसका भाव करीब 20 फीसदी तक चढ़ चुका है। सवाल है कि क्रूड की कीमतों में अगर वृद्धि जारी रहती है तो आप पर इसका क्या असर पड़ेगा? आइए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
