Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में आई यह गुड न्यूज, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

Petrol Diesel Price: देश भर में लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है

अपडेटेड Nov 12, 2021 पर 10:10 AM

Petrol Diesel Price: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले 26 दिनों में पेट्रोल की कीमतें देखें तो इसमें 8.15 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी थी। वहीं डीजल पिछले 29 दिनों में 9.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था।

हालांकि, सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती कर रहे हैं। इससे पेट्रोल औऱ डीजल के दाम अपने पीक से कम हुए हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव


देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.14 रुपये प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।