Petrol Price Today: नोएडा में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में आज के ताजा भाव

Petrol Price Today: दिल्ली में जहां लगातार दिल्ली की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है वहीं नोएडा में दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गई है। वहीं गुरुग्राम में इसके उलट पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। अपने शहर की अपडेटेड तेल की कीमतें जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

अपडेटेड May 18, 2023 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है

Petrol Price Today: सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीजल की अपडेट की गई कीमतें जारी कर दी गई हैं। रोजाना सुबह 6 बजे तेल कंपनियों के द्वारा तेल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। देश के चार प्रमुख महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतें लंबे समय से वहीं के वहीं बनी हुई हैं।दिल्ली से सटे नोएडा से फिलहाल आम आदमी के लिए एक अच्छी खबर आई है। नोएडा में आज पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

दिल्ली-NCR में तेल की कीमतों में बड़े बदलाव

सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि गाजियाबाद से भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के सस्ता होने की खबर है। 18 मई को गाजियाबाद में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 89.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके उलट गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। गुरुग्राम में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं फरीदाबाद में पेट्रोल 97.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.35 रुपए प्रति लीटर हो गया है।


देश के चार बड़े महानगरों में तेल की कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल अभी भी 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में तेल की कीमतें दिल्ली से अधिक हैं। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल चेन्नई से महंगा है और डीजल चेन्नई से सस्ता है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76. रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में सभी महानगरों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल महंगा मिल रहा है। पेट्रोल की कीमत मुंबई में 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कॉफी की चुस्की पड़ रही है महंगी, सस्ती कॉफी के भी तेवर चढ़े

अपने शहर में तेल के दाम ऐसे करें चेक

अगर आप भी तेल की बढ़ती-घटती कीमतों से परेशान हैं और अलग-अलग शहरों की तेल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं। तो आपको बस फॉलो करने होंगे ये आसान से स्टेप। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज दें। आपको तेल की कीमतें मिल जाएंगी। वहीं BPCL के उपभोक्ता <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर भेज दें। इसके अलावा HPCL के उपभोक्ता तेल की नई कीमतों के बारे में जानने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS कर दें। SMS भेजने के चंद मिनटों बाद ही तेल की कीमतों के बारे में सारी जानकारी आपको मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।