Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरवाट का रूख बना हुआ है। डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमत में आज लगातार 24वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती कर रहे हैं। इससे पेट्रोल औऱ डीजल के दाम अपने पीक से कम हुए हैं।
