Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े या मिली राहत, जानिए अपने शहर में आज की नई कीमतें

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Apr 10, 2022 पर 7:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अप्रैल महीने में यह लगातार चौथी बार है, जब तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी तेल के दाम स्थिर हैं। ऐसे में आम आदमी को पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार से परेशान लोगों को थोड़ा राहत मिली है। इसके पेट्रोल-डीजल के दाम में 85 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अगर पेट्रोल की बात करें तो 22 मार्च से अब तक पेट्रोल 10 रुपये महंगा हो गया है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.67 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं।

Business Idea: नींबू के बिजनेस से घर बैठे होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

 

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।