भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन तय समय पर अपडेट होती हैं, ताकि लोगों को ताजा रेट की जानकारी मिल सके। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं। इसके पीछे मुख्य वजह ये है कि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम और विदेशी मुद्रा विनिमय दर हर दिन बदलते रहते हैं। ऐसे में अगर रेट को समय पर अपडेट न किया जाए तो कंपनियों को घाटा हो सकता है या उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर पेट्रोल-डीजल लेना पड़ सकता है। रोजाना कीमतों में बदलाव से पारदर्शिता भी बनी रहती है और उपभोक्ता को ये भरोसा रहता है कि उसे सही दाम चुकाना पड़ रहा है।