Petrol Diesel Price Today: कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल और डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में क्या रहा दाम

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

अपडेटेड Nov 19, 2021 पर 9:55 AM
petrolFB

Petrol Diesel Price on 19th November: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती करने लगे हैं।

इन राज्यों ने कम किये दाम

अब लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान सरकार ने  पेट्रोल और डीजल पर वैट (VAT) कम करने का फैसला किया है। अब राजस्थान में पेट्रोल 4 रुपये और डीजल 5 रुपये सस्ता हो गया है। वैट कम होने के बाद श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है।


जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

घटाया गया वैट

पंजाब में पेट्रोल पर वैट 11.27 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश में इसमें 6.96 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। गुजरात में पेट्रोल पर वैट 6.82 रुपये प्रति लीटर घटाया गया है।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.68 89.79

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।