Petrol Diesel Price on 13th November: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज लगातार नौवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले 26 दिनों में पेट्रोल की कीमतें देखें तो इसमें 8.15 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी थी। वहीं डीजल पिछले 29 दिनों में 9.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था। हालांकि, सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती कर रहे हैं। इससे पेट्रोल औऱ डीजल के दाम अपने पीक से कम हुए हैं।
