रूस से कच्चा तेल खरीदना भारत के लिए फिर महंगा पड़ सकता है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मास्को से भेजा जाने वाला माल अब लंबे रूट के जरिये भारत पहुंच रहा है, ताकि मालवाहक जहाजों को लाल सागर रूट पर हमलों से बचाया जा सके। अधिकारी ने बताया, 'कच्चे तेल के इंपोर्ट पर कुछ असर पड़ा है, क्योंकि रूस का कच्चा तेल अब लंबे रूट के जरिये भारत आ रहा है, जिससे यह महंगा हो गया है।'
