अभी तक हम क्रूड ऑयल (Crude Oil Prices) की लगातार बढ़ती कीमतों से चिंतित थे। अब रुपया भी हमारी मुश्किल बढ़ाने जा रहा है। सोमवार को एक डॉलर का भाव 77 रुपये (Dollar Rupee Exchange Rate) के करीब पहुंच गया। महंगा क्रूड और कमजोर रुपया हमारी जेब के लिए ठीक नहीं हैं। आने वाले दिनों में ये हमारी मुश्किल काफी बढ़ा सकते हैं। ज्यादा चिंता की बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर महंगाई की ज्यादा मार पड़ती है। यह वर्ग पहले से ही कोरोना की मार से बेहाल है। आइए जानते हैं कमजोर रुपया और महंगे क्रूड का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।
