Get App

कर्नाटक सरकार ने क्यों बढ़ाई डीजल-पेट्रोल की कीमत, क्या बाकी राज्य भी ऐसा करेंगे?

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी पार्टियां कांग्रेस की जमकर आलोचना कर रही हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के विकास के लिए फंड की जरूरत का हवाला देकर पेट्रोल और डीजल पर सेल्स टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2024 पर 6:10 PM
कर्नाटक सरकार ने क्यों बढ़ाई डीजल-पेट्रोल की कीमत, क्या बाकी राज्य भी ऐसा करेंगे?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 मार्च को डीजल-पेट्रोल में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी पार्टियां कांग्रेस की जमकर आलोचना कर रही हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के विकास के लिए फंड की जरूरत का हवाला देकर पेट्रोल और डीजल पर सेल्स टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया है।

मनीकंट्रोल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और इसके मायने का विश्लेषण किया है:

कीमतों पर क्या असर हो रहा है?

कर्नाटक राज्य सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पेट्रोल पर सेल्स टैक्स 25.92 पर्सेंट से बढ़ाकर 29.84 पर्सेंट कर दिया गया है, जबकि डीजल के लिए टैक्स 14.34 पर्सेंट से बढ़कर 18.44 पर्सेंट कर दिया गया है। चूंकि डीजल-पेट्रोल की कीमतों का असर सभी तरह के सामानों पर देखने को मिलता है, लिहाजा इसका असर बाकी सेक्टरों में भी देखा जा सकता है। मुख्य तौर पर ट्रांसपोर्ट पर इसका असर दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें