Indian Rupee: रुपए में लगातार गिरावट के बाद आज रिकवरी देखने को मिली। कल के रिकॉर्ड लो से रुपए में हल्का सा सुधार देखने को मिला। आज रुपया 62 पैसे बढ़कर 96.20 पर बंद हुआ। बता दें कि 21 मई को भारतीय रुपया US डॉलर के मुकाबले तेज़ी से ऊपर खुला, बुधवार (20 मई) के 96.82/$ के बंद भाव के मुकाबले 52 पैसे मज़बूत होकर 96.30 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में कमी और US ट्रेजरी यील्ड में नरमी से उभरते बाज़ारों की करेंसी को लेकर सेंटिमेंट बेहतर हुआ।
