Get App

Rupee Vs Dollar: रुपये में गिरावट जारी, 7 पैसे गिरकर 88.80 पर पहुंचा, इस हफ्ते दिखा सकता है 89 का लेवल

Rupee Vs Dollar: बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने ऑल टाइम लो से 7 पैसे गिरकर 88.80 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच टैरिफ और एच-1बी वीजा मुद्दों के कारण इसमें गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 11:12 AM
Rupee Vs Dollar: रुपये में गिरावट जारी, 7 पैसे गिरकर 88.80 पर पहुंचा, इस हफ्ते दिखा सकता है  89 का लेवल
मंगलवार को रुपया 45 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.73 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Rupee Vs Dollar:  बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने ऑल टाइम लो से 7 पैसे गिरकर 88.80 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच टैरिफ और एच-1बी वीजा मुद्दों के कारण इसमें गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपया अपने ऑल टाइम लो के आसपास मंडरा रहा है, क्योंकि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ तथा अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।इसके अलावा निवेशकों की व्यापार नीति की अनिश्चितता ने भी रुपये के अवमूल्यन को और बढ़ा दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.80 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 7 पैसे की गिरावट दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 88.71 के स्तर को भी छू गया।

मंगलवार को रुपया 45 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.73 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले कारोबार के दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.82 के ऑल टाइम लो को छू गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें