Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये मे दबाव दिखा। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 88.31 पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत भी आज सीमित दायरे में हुई थी। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 88.21 प्रति डॉलर पर आ खुला था। लेकिन कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें गिरावट और बढ़ती दिखी और यह 88.34 - 88.12 स्तर तक पहुंचता नजर आया।
