Rupee Vs Dollar: विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 87.88 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेज बढ़त से भी रुपये की धारणा को बल मिला।
