Rupee Vs Dollar: रुपया लगातार तीसरे सेशन में कमजोर होता नजर आया। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 90.44 पर आ गया। विदेशी फंड के लगातार बाहर जाने और डॉलर के मजबूत होने से यह दबाव में आया। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि कच्चे तेल की कम कीमतों और पॉजिटिव इक्विटी मार्केट सेंटिमेंट ने घरेलू करेंसी में भारी गिरावट को रोक दिया।
