सऊदी अरब ने क्रू़ड ऑयल के प्रॉडक्शन में कटौती को एक महीने और बढ़ाने का फैसला किया है। उसका कहना है कि जरूरत पड़ने पर इसे और समय के लिए बढ़ाया जा सकता है। ओपेक देशों का मुखिया सऊदी अरब अब सितंबर तक 10 लाख बैरल रोजाना तेल की कटौती जारी रखेगा। सऊदी अरब ने पिछले महीने तेल में कटौती की शुरुआत की थी। सऊदी प्रेस एजेंसी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फिलहाल तेल का उत्पादन 90 लाख बैरल रोजाना होगा, जो पिछले कुछ साल में सबसे कम है। इस खबर से क्रूड फ्यूचर्स में उछाल है।
