Silver price : चांदी की कीमतें 52.50 डॉलर प्रति औंस से ऊपर के ऑलटाइम हाई को छू गईं हैं। लंदन में ऐतिहासिक शॉर्ट स्क्वीज़ ने उस रैली को तेजी दी है जो सेफ-हेवन असेट्स की बढ़ती मांग के चलते देखने को मिला है। लंदन में चांदी की हाजिर कीमतें 0.4% बढ़कर 52.5868 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। इसकी कीमतें जनवरी 1980 में शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड की देख-रेख में अब बंद हो चुके एक कॉन्ट्रैक्ट के हाई को पार कर गई। उस समय अरबपति हंट बंधुओं ने बाजार पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी। सोना भी लगातार आठ हफ़्तों की बढ़त के साथ एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।