Get App

Sliver Price Today: चांदी में लगे चार चांद, MCX पर रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंची कीमत, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी

Sliver Price Today: MCX पर रिकॉर्ड स्तरों पर चांदी पहुंची है। चांदी का सितंबर वायदा 1,14,875 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा है। वहीं COMEX पर चांदी की कीमतें 13 सालों की ऊंचाई पर पहुंची है और यह COMEX पर $39.45 तक पहुंच गई है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 1:37 PM
Sliver Price Today: चांदी में लगे चार चांद, MCX पर रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंची कीमत, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी
MCX पर रिकॉर्ड स्तरों पर चांदी पहुंची है। चांदी का सितंबर वायदा 1,14,875 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा है।

Sliver Price Today:  MCX पर रिकॉर्ड स्तरों पर चांदी पहुंची है। चांदी का सितंबर वायदा 1,14,875 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा है। वहीं COMEX पर चांदी की कीमतें 13 सालों की ऊंचाई पर पहुंची है और यह COMEX पर $39.45 तक पहुंच गई है। बता दें कि कीमतों में लगातार चौथे दिन उछाल देखने को मिल रही है।

चांदी की कीमतों में आया ट्रेड टेंशन बढ़ने से सेफ हेवन की तरफ निवेशकों के झुकाव के बाद देखा जा रहा है। यहीं वजह है कि उछाल चांदी की कीमतों में चार चांद लग गई है। 1 बजे के आसपास एमसीएक्स पर चांदी का वायदा (5 अगस्त, 2025 को समाप्त होने वाला) 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 114,618.00 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

बता दें कि ट्रंप ने EU मैक्सिको पर 30% टैरिफ लगाया है। कानाडा पर भी 35% का टैरिफ लगाया है। हाल ही में कॉपर पर 50% का टैरिफ लगा। ट्रेड टेंशन बढ़ने से सेफ हेवन मांग बढ़ी है। 30 जुलाई को फेड दरों पर फैसला लेगा।

चांदी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में चांदी ने 3 फीसदी की तेजी दिखाई है। जबकि 1 महीने में कीमतों में 4 फीसदी का उछाल आया है। वहीं जनवरी 2025 से अब तक चांदी ने 2 फीसदी की तेजी दिखाई है। जबकि 1 साल में इसने 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें