आज खुले बाजार में गेहूं के ई-ऑक्शन का तीसरा ट्रांच है। केंद्र ने घोषणा की है कि वह गेहूं और गेहूं के आटे की कीमतों को कम करने के लिए खुले बाजार में अतिरिक्त 20 लाख टन गेहूं की बिक्री करेगा। आज FCI 11.72 लाख टन गेहूं बेचेगा। गेहूं की ई-नीलामी 620 डिपो से होगी। तीसरी नीलामी का रिजर्व भाव 2150 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। बता दें कि FCI की बिक्री के बाद गेहूं की कीमतों में 20% तक की कमी आई है। अब कुल 50 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचा जाएगा।
गेहूं की बिक्री जारी है !
खुले बाजार में गेहूं की नीलामी का तीसरा चरण है। तीसरी नीलामी के लिए FCI ने रिजर्व भाव घटाया है। रिजर्व भाव 2350 से घटाकर 2150रुपये प्रति क्विंटल किया है। 2 नीलामियों में 12.98 लाख टन गेहूं की बिक्री हुई है।
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ओपन मार्केट सेल्स स्कीम (OMSS) के तहत 20 लाख टन अतिरिक्त गेहूं खुले बाजार में उतारेगा। OMSS के जरिए ही अतिरिक्त गेहूं की बिक्री होगी । कुल 30 लाख टन गेहूं की बिक्री होगी। सरकार अब कुल 50 लाख टन गेहूं की बिक्री करेगी। आटा मिलों, थोक व्यापारियों को बिक्रीहोगी । गेहूं उत्पादों के निर्माताओं को भी बिक्री