LPG Price Today: अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बढ़े पेट्रोल डीजल कीमतों के बीच घरेलू LPG सिलेंडरों के दाम स्थिर रहे। हालांकि,1 जून को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, दिल्ली में 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर की कीमत 11 रुपये बढ़ने के बाद अब 821.5 रुपये हो गई है।
इसके अलावा, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत मार्च की शुरुआत से ही 913 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। उस दौरान कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था।
अपने शहर में कमर्शियल और घरेलू LPG सिलेंडर के ताजा दाम यहां देखें:
सप्लाई रेट में भी हुई बढ़ोतरी
हाल के महीनों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के सप्लाई रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो लगभग 1200 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच चुकी है। जबकि आम उपभोक्ताओं को यह सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में मिल रहा है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह प्रोपेन के लिए सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में आई तेज उछाल है।
बता दें कि भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सऊदी अरामको का कॉन्ट्रैक्ट प्राइस एलपीजी की कीमत तय करने का प्रमुख मानक माना जाता है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अभी भी क्षेत्र के कई पड़ोसी देशों के मुकाबले कम हैं। सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों तरह के घरेलू गैस सिलेंडर अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ते बने हुए हैं, भले ही सिलेंडरों के आकार में कुछ अंतर हो।