LPG Price Today: आपके शहर में कितना है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट? देखें पूरी लिस्ट

LPG Price Today: भारत सरकार ने LPG सिलेंडर के रेट को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू LPG सिलेंडर पर सरकार को अभी भी करीब 700 रुपये प्रति सिलेंडर का घाटा (अंडर-रिकवरी) हो रहा है।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 8:43 AM
आपके शहर में कितना महंगा है LPG सिलेंडर?

LPG Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण जहां एक तरफ पेट्रोल डीजल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं अब भारत सरकार ने LPG सिलेंडर के रेट को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू LPG सिलेंडर पर सरकार को अभी भी करीब 700 रुपये प्रति सिलेंडर का घाटा (अंडर-रिकवरी) हो रहा है। यह स्थिति तब है, जब हाल के समय में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगभग 1,700 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

खास बात यह है कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में LPG की कीमतों में काफी बड़ा अंतर है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत कुछ राज्यों में 900 रुपये के आसपास है, जबकि कई जगह यह 1,000 रुपये के पार पहुंच चुकी है। अब चलिए जानतें है शहरवार LPG की कीमते।

जानें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली 913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 3024.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 3202.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये 3237.0 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 3152.0 रुपये
अमृतसर 954.0 रुपये 3178.0 रुपये
चंडीगढ़ 922.5 रुपये 3092.5 रुपये
भोपाल 918.5 रुपये 3077.0 रुपये
भुवनेश्वर 939.0 रुपये 3238.5 रुपये


LPG सिलेंडर की कीमत कैसे तय होती है?

LPG सिलेंडर का रेट कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करता है। यही वजह है कि समय-समय पर इसकी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है:

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर: भारत अपनी कुल LPG जरूरत का लगभग 60% हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ने या घटने का सीधा असर भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों पर पड़ता है।

डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट: LPG का आयात अमेरिकी डॉलर में किया जाता है। इसलिए अगर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सिलेंडर की लागत बढ़ सकती है।

राज्यवार टैक्स: हर राज्य में स्थानीय वैट (VAT)  और डिस्ट्रीब्यूटर के ट्रांसपोर्टेशन चार्ज अलग-अलग होते हैं। इस वजह से शहरों के बीच कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

यह भी पढ़ें: Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतें स्थिर, $95 के करीब भाव, US-ईरान शांति वार्ता पर बाजार की नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।