Yellow Pea: सरकार ने पीली मटर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। सरकार ने पीली मटर (Yellow Pea) के आयात पर अब 10 फीसदी आयात शुल्क (Import Duty) और 20 फीसदी कृषि अवसंरचना विकास उपकर (AIDC) लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने पीली मटर के आयात पर कुल 30% शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह नई दरें 1 नवंबर 2025 से लागू होंगी।
